देश की खबरें | इंदौर में मोबाइल ऐप से आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का खुलासा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी क्रिकेट मैचों पर अलग-अलग मोबाइल ऐप की मदद से सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी क्रिकेट मैचों पर अलग-अलग मोबाइल ऐप की मदद से सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया क्षेत्र से सोमवार रात गिरफ्तार सट्टेबाजों की पहचान मुकेश चौधरी (28) और संजय परमार (34) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोनों की जांच पर इनमें दो अलग-अलग ऐप डाउनलोड मिले जिनके जरिये आईपीएल मैचों पर सट्टा बुक किया जा रहा था।
पाराशर ने बताया कि आरोपियों के पास मिले कागजों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार रात खेले गए आईपीएल मैच के स्कोर से जुड़ा ब्योरा और दोनों टीमों की हार-जीत पर सट्टे के भावों की जानकारी भी मिली।
यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.
इस बीच, पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक अन्य मामले में अन्नपूर्णा क्षेत्र के एक रहवासी अपार्टमेंट के फ्लैट से चिराग जैन (31), आदित्य शर्मा (24) और अमन तिवारी (23) को धर दबोचा है।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब 37,000 रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सट्टे के हिसाब-किताब के साथ एक टैबलेट, दो लैपटॉप और 31 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)