जरुरी जानकारी | मुंबई में बेस्ट ने बिजली बिल भुगतान किस्तों में करने की सुविधा को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बेस्ट अंडरटेकिंग ने शनिवार को कहा कि उसने अपने उपभोक्ताओं को बिजली बिलों का भुगतान करने के लिये तीन महीने की किस्तों (ईएमआई) की सुविधा की अनुमति दी है।

मुंबई, चार जुलाई बेस्ट अंडरटेकिंग ने शनिवार को कहा कि उसने अपने उपभोक्ताओं को बिजली बिलों का भुगतान करने के लिये तीन महीने की किस्तों (ईएमआई) की सुविधा की अनुमति दी है।

प्राधिकरण ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। हालांकि, उसने कहा कि यह सुविधा केवल उन्हीं खातों के लिये उपलब्ध होगी, जिनके बिल मार्च से मई तक के तीन महीने के औसत के दो गुने से अधिक हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

बृहन्न मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) अंडरटेकिंग शहर में बिजली की आपूर्ति करती है और उसके पास लगभग 10 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 7.60 लाख से अधिक आवासीय, 2.7 लाख से अधिक वाणिज्यिक और 8,836 औद्योगिक उपभोक्ता हैं।

बेस्ट ने अपने वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्धारित स्थायी शुल्क के भुगतान से तीन महीने की मोहलत भी दी है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

बयान में कहा गया, ‘‘जहां बिल मार्च और मई के बीच की अवधि के औसत के दो गुना से अधिक है, उपभोक्ताओं को लागत के साथ तीन किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया जायेगा।’’

उल्लेखनीय है कि बेस्ट समेत महाराष्ट्र की अन्य बिजली कंपनियां एमएसईडीसीएल, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई और टाटा पावर जून में अधिक बिजली बिल को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई हैं।

उसने कहा, ‘‘अप्रैल, मई और जून के महीनों में बिजली की खपत आम तौर पर बढ़ जाती है। इसके अलावा, लॉकडाउन के दौरान लोग घर पर थे, इस कारण भी बिजली की आवासीय खपत में वृद्धि हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\