एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहन, तिपहिया वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहन, तिपहिया वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री

नयी दिल्ली, 10 नवंबर त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,89,714 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 3,36,330 इकाई थी।

इसी तरह तिपहिया खंड में भी अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक 76,940 इकाइयों की मासिक आपूर्ति की गई। यह संख्या पिछले साल से 42 प्रतिशत अधिक है, जब 54,154 इकाइयों की आपूर्ति की गई थी।

वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दोपहिया वाहन खंड ने भी अक्टूबर 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की।’’

उन्होंने बताया कि सभी तीन खंडों ने दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और यह वृद्धि गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है। यह सरकार की अनुकूल नीतियों और त्योहारी सीजन से मुमकिन हो पाया है।

अक्टूबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 18,95,799 इकाई हो गई, जो पिछले साल समान महीने में 15,78,383 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).