जरुरी जानकारी | बर्जर पेंट्स, आईआईटी गुवाहाटी ने विकसित किया लंबे समय तक असर रखने वाला कीटाणुनाशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के साथ मिलकर एक ऐसा एल्कोहल मुक्त कीटाणुनाशक विकसित किया है जो विभिन्न प्रकार की सतह पर कई घंटे तक सक्रिय रहकर कीटाणुओं और कोविड-19 जैसे वायरस का नाश कर सकता है।

कोलकाता/गुवाहाटी, 16 अक्टूबर बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के साथ मिलकर एक ऐसा एल्कोहल मुक्त कीटाणुनाशक विकसित किया है जो विभिन्न प्रकार की सतह पर कई घंटे तक सक्रिय रहकर कीटाणुओं और कोविड-19 जैसे वायरस का नाश कर सकता है।

आईआईटी गुवाहाटी ने एक बयान में कहा कि इस उत्पाद को प्रोफेसर विमान बी. मंडल के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने तैयार किया है। इसे शुक्रवार को पेश किया।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

बर्जर पेंट्स ने कहा कि एल्कोहल आधारित कीटाणुनाशक के साथ दिक्कत यह होती है इससे किसी सतह को दिन में बार-बार कीटाणुमुक्त करना होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर काम किया।

प्रोफेसर मंडल ने कहा कि यह सामान्य एल्कोहल आधारित डिसइंफैक्टेंट से अलग है। यह कई घंटे तक सतह पर सक्रिय रहता है। यह किसी सतह पर नैनो-सिल्वर कोटिंग की सुरक्षा तैयार कर लेता है जो लंबे समय तक विषाणु और बैक्टीरिया से लड़ती है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

इसी के साथ बर्जर पेंट्स अब साफ-सफाई तथा स्वच्छता वाले उत्पादों के खंड में उतर गयी है। कंपनी ने इसे ‘ब्रीद ईजी सेफ 24’ ब्रांड के तहत पेश किया है। यह ठोस और नरम सतह पर 24 घंटे तक सुरक्षा प्रदान करता है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिजीत रॉय ने कहा, ‘‘हमें इस उत्पाद के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसको लेकर राजस्व का अनुमान बता पाना जल्दीबाजी होगी।’’

कंपनी का यह उत्पाद अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-वाणिज्य वेबसाइटों और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\