देश की खबरें | बेंगलुरू हिंसाः पूर्व महापौर को शरण देने के मामले में एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरू में 11 अगस्त को भड़की हिंसा के मामले में आरोपी पूर्व महापौर आर संपत राज और कांग्रेस के अन्य पार्षद को शरण देने और मदद करने के आरोप में एक को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 16 नवंबर कर्नाटक के बेंगलुरू में 11 अगस्त को भड़की हिंसा के मामले में आरोपी पूर्व महापौर आर संपत राज और कांग्रेस के अन्य पार्षद को शरण देने और मदद करने के आरोप में एक को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हिंसा की जांच की कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने राज और पार्षद अब्दुल रकीब जाकिर की पिछले महीने शहर से बाहर भागने में मदद करने और उन्हें कुछ दिनों तक आश्रय देने के आरोप में रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | सुशील मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने का यह बीजेपी का फैसला- नीतीश कुमार: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

व्यक्ति को सात नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राज को कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह कथित रूप से भाग गए थे जबकि पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से कहा था कि उन्हें छुट्टी देने से पहले पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की सावधानी बरतने की अपील.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "रियाजुद्दीन अपनी कार में राज और जाकिर को नगरहोले के पास एक फार्महाउस में ले गया था और उन्हें कुछ दिन तक शरण दी थी। "

नगरहोले एक राष्ट्रीय उद्यान है जो मैसुरू और कोडागु जिलों में फैला है।

दोनों नेता अगस्त में शहर के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा से संबंधित मामले में वांछित हैं।

पुलकेशीनगर से कांग्रेस के विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी और भीड़ ने विधायक के घर को आग लगा दी थी।

मामले के आरोप पत्र के मुताबिक, देवरा जीवनहल्ली से कांग्रेस पार्षद राज ने जाकिर के साथ मिलकर विधायक को राजनीतिक तौर पर खत्म करने के लिए हिंसा की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि राज और जाकिर अब भी फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\