एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु: बिहार की एक मजदूर के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की एक मजदूर के साथ यहां दो लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बेंगलुरु: बिहार की एक मजदूर के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म

बेंगलुरु, तीन अप्रैल बिहार की एक मजदूर के साथ यहां दो लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के केआर पुरम रेलवे स्टेशन के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, आशिफ नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा संदिग्ध फरार है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता केरल के कट्टप्पना कस्बे में काम कर रही थी, लेकिन काम से खुश न होने के कारण उसने घर लौटने का निर्णय किया। उसने मंगलुरु का टिकट लिया, लेकिन उसी टिकट से वह बेंगलुरु पहुंच गई।

पुलिस ने बताया कि शहर में अपने रिश्तेदार को सूचित करने के बाद पीड़िता रात करीब एक बजकर 13 मिनट पर केआर पुरम रेलवे स्टेशन पहुंची। वह अपने रिश्तेदार के साथ खाना लेने के लिए महादेवपुरा की ओर जा रही थी, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता के रिश्तेदार पर हमला किया और एक ने पीड़िता को एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर भाग गए। हालांकि, लोगों ने आशिफ को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).