देश की खबरें | बेंगलुरु के छात्र ने पत्र के साथ प्रधानमंत्री को भेजी पेंटिंग, मिली सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के एक 20 वर्षीय छात्र की जमकर सराहना की। इस छात्र ने एक पत्र के साथ प्रधानमंत्री की दो खूबसूरत पेंटिंग उन्हें भेजी थी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के एक 20 वर्षीय छात्र की जमकर सराहना की। इस छात्र ने एक पत्र के साथ प्रधानमंत्री की दो खूबसूरत पेंटिंग उन्हें भेजी थी।

छात्र स्टीवेन हैरिस के पत्र का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि रचनात्मक क्षेत्र में युवाओं की लगन और मेहनत को देखना अत्यंत सुखद है।

उन्होंने स्टीवेन की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी पेंटिंग से उनमें चीजों को गहराई से अनुभव करने की प्रतिभा का पता चलता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने स्टीवेन को लिखा, ‘‘आपने जिस बारीकी से सूक्ष्म भावों को कैनवास पर उतारा है, उसे देखकर मन आनंदित हो जाता है।’’

प्रधानमंत्री ने जन स्वास्थ्य और लोक कल्याण के बारे में स्टीवेन के विचारों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने लिखा, “टीकाकरण अभियान, अनुशासन और 130 करोड़ भारतीयों के सम्मिलित प्रयास इस महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि समाज में सकारात्मकता फैलाने के स्टीवेन के प्रयासों से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इससे पहले, स्टीवेन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में बताया था कि वह पिछले 15 सालों से पेंटिंग कर रहे हैं और विभिन्न स्तर पर 100 से अधिक पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

स्टीवेन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी प्रेरणा बताया और साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के टीकाकरण अभियान की भी तारीफ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी