देश की खबरें | बेंगलुरु पुलिस ने 12 करोड़ रुपये कीमत का 1,500 किलोग्राम गांजा जब्त किया, तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने 1,500 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इस खेप की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 15 जुलाई कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने 1,500 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इस खेप की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विशाखापत्तनम में तीन सप्ताह तक लगातार कार्रवाई के बाद एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करों ने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए मालवाहक वाहन में एक गुप्त कक्ष बनाया था।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीन आरोपियों में से सरगना राजस्थान का है और उसने एमबीए की पढ़ाई की है जबकि उसका एक साथी विशाखापत्तनम से कला स्नातक है जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य बेंगलुरु का एक मादक पदार्थ तस्कर है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह गिरोह विशाखापत्तनम के आसपास के ग्रामीण और जंगली इलाकों में गांजे की खेती कर रहा था।
उन्होंने कहा कि वे इसे केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में भी तस्करी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांजे की ज्यादातर खेप बेंगलुरु लाई जा रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)