बेंगलुरु पुलिस ने राजद्रोह के आरोपों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी के बाद कर्नाटक में कम से कम 14 लोगों को राजद्रोह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु, 23 सितंबर : पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी के बाद कर्नाटक में कम से कम 14 लोगों को राजद्रोह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से की गईं. बेंगलुरु शहर पुलिस ने एक बयान में बताया कि इन 14 लोगों के खिलाफ देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने संबंधी धारा समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कडुगोंडानाहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Bihar: घर में सोए अवस्था में पिता, पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या
पुलिस ने बताया कि इनमें से दो आरोपी बेंगलुरु और शेष 12 आरोपी राज्य के विभिन्न हिस्सों के हैं. उसने बताया कि आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

