देश की खबरें | बेंगलुरु मेट्रो सेवा सात सितंबर से बहाल होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते तकरीबन छह महीने बंद रहने के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कारपोरशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) की सेवा सोमवार से चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, छह सितंबर कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते तकरीबन छह महीने बंद रहने के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कारपोरशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) की सेवा सोमवार से चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।

पहली ट्रेन पर्पल लाइन पर सोमवार को शुरू होगी और ग्रीन लाइन पर नौ सितंबर से ट्रेन सेवा बहाल होगी।

यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.

पर्पल लाइन पर दस सितंबर तक ट्रेनें केवल छह घंटे के लिए चलेंगी।

इस दौरान सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और अपराह्न चार बजे से साढ़े सात बजे तक ट्रेन चलेंगी।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ग्रीन लाइन पर तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को केवल दो दिन ट्रेनें चलेंगी।

दोनों लाइन पर 11 सितंबर से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ट्रेनें चलेंगी।

बीएमआरसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए हर ट्रेन में यात्रियों की संख्या 400 से अधिक नहीं होगी।

बीएमआरसीएल के अनुसार निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नहीं खोले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना