खेल की खबरें | बेंगलुरू एफसी ने रक्षापंक्ति के खिलाड़ी सार्थक गोलुई से करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरू एफसी ने युवा भारतीय डिफेंडर सार्थक गोलुई के साथ दो साल का करार करने की सोमवार को घोषणा की।

बेंगलुरु, 12 जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरू एफसी ने युवा भारतीय डिफेंडर सार्थक गोलुई के साथ दो साल का करार करने की सोमवार को घोषणा की।

एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप प्लेऑफ चरण में ईगल्स एफसी के खिलाफ मैच से पहले वह मौजूदा सत्र में टीम से जुड़ने वाले चौथे खिलाड़ी है।

कोलकाता के 23 साल के गोलुई ने इससे पहले आईएसएल और आई-लीग में एफसी पुणे सिटी, मुंबई सिटी एफसी और एससी ईस्ट बंगाल जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। बेंगलुरु एफसी से जुड़ने से पहले उन्होंने आईएसएल में 49 मैच खेले हैं।

टीम के साथ करार करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ एक सफल क्लब का हिस्सा बनना, अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। मुझे उम्मीद है कि मैं क्लब और उसके प्रशंसकों की खुद से जुड़ी सभी अपेक्षाओं को पूरा करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ क्लब से जुड़ने के बाद मुझे सुनील (छेत्री) भाई और गुरप्रीत (सिंह संधू) भाई जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।।’’

अंडर-16 और अंडर-19 स्तरों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गोलुई ने बांग्लादेश में आयोजित 2018 एसएएफएफ चैंपियनशिप में श्रीलंका के खिलाफ सीनियर राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस