देश की खबरें | बंगाल विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को सदन में टिप्पणी करते समय सावधानी बरतने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक हिरन चटर्जी को सदन में बयान देने के दौरान सावधानी बरतने को कहा।

कोलकाता, 13 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक हिरन चटर्जी को सदन में बयान देने के दौरान सावधानी बरतने को कहा।

विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) राज्य सरकार के विभागों द्वारा जीते गये पुरस्कारों पर चटर्जी की टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे।

बजट पर 19 फरवरी को चर्चा के दौरान चटर्जी की टिप्पणियों को लेकर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा दिये गए विशेषाधिकार हनन नोटिस का निस्तारण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सदन के पहली बार सदस्य बने चटर्जी के प्रति कड़ा रुख अपनाने से परहेज कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने चटर्जी को सदन में बयान देते समय सावधानी बरतने और अधिक सतर्क रहने को कहा।

स्पीकर ने कहा कि चटर्जी ने जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।

बनर्जी ने कहा कि यह जरूरी है कि सदस्य स्वेच्छा से संयम बरतें और सदन में निराधार आरोप न लगाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now