देश की खबरें | बंगाल: मुर्शिदाबाद में क्रूर हमले के कुछ दिन बाद टीएमसी नेता की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए एक क्रूर हमले में घायल हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 26 जुलाई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए एक क्रूर हमले में घायल हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के रेजिनगर इलाके के एक प्रभावशाली टीएमसी नेता पतित पॉल को 21 जुलाई की रात उनके घर के पास एक गिरोह ने गोली मार दी और इसके बाद उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
उनके भाई पारितोष ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है और दावा किया कि प्राथमिकी पतित के मृत्युपूर्व बयान के आधार पर दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में सात लोगों के नाम हैं, सभी कथित तौर पर भाजपा से जुड़े हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पॉल को इलाके में हुए एक पूर्व हत्या के मामले में गवाही देने पर धमकी दी थी।
पारितोष ने कहा, ‘‘रेजीनगर में पहले हुए हत्याकांड के फरार आरोपियों के करीबी लोग अब भी हमें प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए धमका रहे हैं।’’
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि यह हत्या तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का मामला है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि राज्य में टीएमसी समर्थक और स्थानीय स्तर के नेता सुरक्षित नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

