देश की खबरें | बंगाल: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रंजन को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन के सम्मान में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा कस्बे में बृहस्पतिवार को हजारों लोगों ने एक विशाल तिरंगा लेकर मार्च निकाला।

झालदा/कोलकाता, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन के सम्मान में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा कस्बे में बृहस्पतिवार को हजारों लोगों ने एक विशाल तिरंगा लेकर मार्च निकाला।

कोलकाता में भी एक आतंकवाद विरोधी रैली निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने के लिए एकत्र हुए।

पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन पर्यटकों सहित 26 लोगों की मौत हो गयी थी। हमले में जान गंवाने वालों में हैदराबाद में तैनात आईबी के 33 वर्षीय ‘सेक्शन ऑफिसर’ मनीष रंजन भी शामिल थे।

झारखंड के रांची हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार सुबह रंजन के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया और फिर लगभग 50 किलोमीटर दूर झालदा ले जाया गया।

झालदा में 3,000 से अधिक शोक संतप्त लोग ‘अमर रहे’ के नारे लगाते हुए रंजन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

मजूमदार व महतो ने पुष्पांजलि अर्पित की और रंजन के शोकाकुल माता-पिता को सांत्वना दी।

रंजन के पिता एमके मिश्रा सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं और उनकी मां इस दुखद समाचार मिलने के बाद से बिस्तर पर हैं।

मजूमदार ने कहा, “हिंदू समुदाय के निहत्थे, निर्दोष पर्यटकों पर इस तरह के जघन्य हमलों में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्हें (आतंकियों को) उकसाने वालों की भी पहचान की जाएगी और उन्हें उचित सजा दी जाएगी।”

इस दौरान भीड़ ने न्याय और त्वरित कार्रवाई की मांग दोहराई।

इस बीच, कोलकाता में सैकड़ों लोगों ने पार्क सर्कस मैदान से सियालदह तक शांति रैली में हिस्सा लिया।

इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में लोगों ने पहलगाम पीड़ितों के लिए न्याय और कश्मीर घाटी में अशांति भड़काने वाले पाकिस्तान प्रायोजित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी