खेल की खबरें | बंगाल ने हैदराबाद को दिया 239 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बंगाल ने शाहबाज अहमद (51) के अर्धशतक से रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में 201 रन बनाकर हैदराबाद को जीत के लिये 239 रन का लक्ष्य दिया और स्टंप तक उसके दो विकेट भी झटक लिये।

कटक, 26 फरवरी बंगाल ने शाहबाज अहमद (51) के अर्धशतक से रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में 201 रन बनाकर हैदराबाद को जीत के लिये 239 रन का लक्ष्य दिया और स्टंप तक उसके दो विकेट भी झटक लिये।

बंगाल ने सुबह एक विकेट पर 16 रन से खेलते हुए शाहबाज की अर्धशतकीय पारी के अलावा रित्विक रॉय चौधरी के 41 रन और अनुष्टुप मजूमदार के 42 रन की मदद से दूसरी पारी 201 रन बनाये।

हैदराबाद के टी त्यागरानज और तिलक वर्मा ने तीन तीन विकट झटके।

पहली पारी में 242 रन बनाने वाली बंगाल ने हैदराबाद को जीत के लिये 239 रन का लक्ष्य दिया।

हैदराबाद की शुरूआत काफी खराब रही, उसने 16 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। अंतिम विकेट गिरते ही स्टंप कर दिया गया।

जीत के लिये हैदराबाद को 223 रन बनाने हैं और सात विकेट बाकी हैं।

ग्रुप के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने सात विकेट पर 398 रन से खेलते हुए पहली पारी 517 रन पर समाप्त की।

विष्णु सोलंकी बीते दिन के 103 रन में एक रन ही जोड़ सके जबकि अतीत सेठ ने 18 रन को अर्धशतक में तब्दील करते हुए 59 रन बनाये। उनके अलावा भार्गव भट्ट ने 75 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

चंडीगढ़ के जगजीत सिंह ने पांच विकेट जबकि गुरिंदर सिंह ने तीन विकेट झटके।

पहली पारी में 168 रन पर सिमटने वाली चंडीगढ़ ने अर्सलान खान (72) और हरनूर सिंह (86) के अर्धशतकों से स्टंप तक दो विकेट पर 231 रन बना लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\