देश की खबरें | बंगाल भाजपा नेताओं ने शाह से पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत मामलों में सीबीआई जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 31 जुलाई भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की।

इसी सप्ताह इनमें से एक कार्यकर्ता का शव पूर्वी मिदनापुर और दूसरे का दक्षिण 24 परगना जिलों में लटकता पाया गया था।

यह भी पढ़े | समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी की कोरोना से मौत, श्रीनगर के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा था इलाज.

लोकसभा सांसद सौमित्र खान और निशीथ प्रामाणिक ने नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की और दक्षिण 24 परगना के घोड़ा मारा इलाके में बृहस्पतिवार को हुई 52 वर्षीय गौतम पात्रा की मौत और बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के रामनगर इलाके में पूर्णचंद्र दास (44) की मौत के मामलों की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, '' पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से धराशायी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या की जा रही है और उन्हें आत्महत्या दर्शाने के लिए पेड़ों से लटकाया जा रहा है।''

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन और बकरीद पर इन जगहों पर नहीं होगा लॉकडाउन.

बयान के मुताबिक, '' पिछले दो दिन में, हमारी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के शव पेड़ से लटकते पाए गए। हमने दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हमने अमित शाह से दोनों मामलों में सीबीआई जांच का आग्रह किया है।''

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार करार दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\