देश की खबरें | बंगाल: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात करके ममता के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात करके महाकुंभ को ‘मत्युकुंभ’ कहने से संबंधित बयान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई और इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया।
कोलकाता, 20 फरवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राजभवन में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात करके महाकुंभ को ‘मत्युकुंभ’ कहने से संबंधित बयान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई और इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाने का अनुरोध किया।
मंगलवार को बनर्जी ने भगदड़ के दौरान हुईं मृत्यु को लेकर महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहा था और आरोप लगाया था कि अधिकारी वास्तविक संख्या नहीं बता रहे हैं। बनर्जी के बयान की व्यापक रूप से आलोचना हुई।
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा की और इसे सनातन धर्म का अपमान बताया।
उन्होंने मांग की कि इस टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए।
अधिकारी ने कहा, “हमने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। हमने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वाली इन टिप्पणियों को हटा दें। यह सनातन हिंदू धर्म का अपमान है और पश्चिम बंगाल के सनातनियों को यह स्वीकार नहीं होगा।”
सोमवार को अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, बंकिम घोष और विश्वनाथ करक को 30 दिन के लिए या सत्र के अंत तक के लिए निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि वे सदन के आसन के सामने आ गए थे और कामकाज से संबंधित कागजात फाड़कर फेंक दिए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)