देश की खबरें | बंगाल: भाजपा उम्मीदवार के घर पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार के घर पर देसी बमों से हमला किया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार के घर पर देसी बमों से हमला किया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
पुलिस ने बताया कि पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार सन्मय बंदोपाध्याय के घर पर रविवार देर रात हमला किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खरदाहा पुलिस थानाक्षेत्र में हुई जहां बंदोपाध्याय रहते हैं।
बैरकपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस घटना की आगे जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

