देश की खबरें | बंगाल ने स्कूलों को पका हुआ मध्याह्न भोजन मुहैया कराने की तैयारी करने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की सरकार ने स्कूलों से कहा है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को पकाया हुआ मध्याह्न भोजन मुहैया कराने के लिए तैयारियां पूरी करें।

कोलकाता, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल की सरकार ने स्कूलों से कहा है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को पकाया हुआ मध्याह्न भोजन मुहैया कराने के लिए तैयारियां पूरी करें।

नौवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खुल गए हैं लेकिन महामारी के कारण छोटी कक्षाओं के लिए अभी स्कूल नहीं खोले गए हैं।

मध्याह्न भोजन परियोजना निदेशक के कार्यालय ने जिलाधिकारियों, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता प्राथमिक स्कूल परिषद् को पत्र जारी कर गूगल फॉर्म्स पर चेक-लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है जिसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोलन से पहले आवश्यक कार्यों की तैयारियां पूरी करने की सूची है।

29 नवंबर को जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘एएमएस पोर्टल आंकड़ा (स्कूल का नाम, यू-डाइस कोड) को देखते हुए प्रखंड में हर स्कूल की प्रविष्ठि की जानी है।’’

इसमें बताया गया कि पत्र में गूगल फॉर्म का लिंक दिया गया है जिसे तीन दिसंबर को सौंपा जाएगा।

महामारी के कारण 16 मार्च 2020 को स्कूल बंद होने के बावजूद राज्य सरकार ने नीयत दिन पर बच्चों के अभिभावकों को बिना पकाई खाद्य सामग्री का वितरण कर मध्याह्न भोजन योजना जारी रखी थी।

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने नवंबर में कहा था कि राज्य सरकार पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोलना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें