एजेंसी न्यूज

Haryana: हरियाणा में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा- CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा.

Haryana: हरियाणा में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा- CM नायब सिंह सैनी
Nayab Singh Saini | Photo- ANI

चंडीगढ़, 7 अगस्त : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा. सैनी ने हरियाली तीज के अवसर पर जींद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल से 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा.

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत कुपोषण से निपटने के लिए 14 से 18 वर्ष की स्कूली छात्राओं को 150 दिन तक ‘फोर्टिफाइड’ दूध उपलब्ध कराया जाएगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से लगभग 2.65 लाख किशोरियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों के बड़े समूह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

उन्होंने हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण राशि को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की भी घोषणा की. सैनी ने कहा कि इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को दैनिक जरूरतों के लिए प्रदान की जाने वाली निधि को 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).