विदेश की खबरें | यूक्रेन में बेलारूस का कार्यकर्ता मृत पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक बयान में बताया कि मरने वाले की पहचान विताली शिशोव के रूप में की गयी है। शिशोव शहर के एक पार्क में फंदे से लटकते मिले। यह पार्क शिशोव के आवास से दूर नहीं है।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि मरने वाले की पहचान विताली शिशोव के रूप में की गयी है। शिशोव शहर के एक पार्क में फंदे से लटकते मिले। यह पार्क शिशोव के आवास से दूर नहीं है।
बयान में कहा गया है कि हत्या और आत्महत्या के पहलू को ध्यान में रख कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें कहा गया है कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है।
यूक्रेन स्थित द बेलारूसियन हाउस ने सोमवार को बताया कि शिशोव सुबह सैर पर निकले थे और लापता हो गये। शिशोव के दोस्त के हवाले से बेलारूसी मानवाधिकार केंद्र ने बताया कि हाल ही में सुबह की सैर के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया था।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन स्थित द बेलारूसियन हाउस उत्पीड़न से भागने वाले बेलारूस वासियों की मदद करता है।
यूक्रेन में बेलारूसियन हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि शिशोव को 2020 में यूक्रेन जाने के लिए मजबूर किया गया था, जब बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जोरों पर थी।
समूह ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सुरक्षा अधिकारियों द्वारा एक बेलारूसी नागरिक को खत्म करने के लिए एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जो शासन के लिए खतरनाक है। हम शिशोव की मौत की सच्चाई जानने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’
यूक्रेन में बेलारूसियन हाउस के यूरी शुचको ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि शिशोव के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी चोरी नहीं हुआ था, वह नियमित कपड़ों में थे, जिसे लोग व्यायाम करने के लिए पहनते थे, और उनके पास केवल उनका फोन था।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)