देश की खबरें | बीईएल ने ‘लेजर डैजलर्स’ की आपूर्ति के लिए भारतीय नौसेना के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 20 ‘लेजर डैजलर्स’ की आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

‘लेजर डैजलर्स’ गैर घातक हथियार है जो संदिग्ध वाहनों, नौकाओं और विमानों को चेतावनी देने तथा उन्हें रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस हथियार को पहली बार देश में ही तैयार और विकसित किया गया है।

यह हथियार संदिग्ध वाहनों, नौकाओं और विमानों को लेजर के जरिए ‘चौंधिया’ देता है जिससे इनके चालक विचलित हो जाते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बीईएल को पूर्व में दिसंबर में भारतीय नौसेना को इन हथियारों की आपूर्ति का करार मिला था। इन्हें कंपनी के पुणे स्थित संयंत्र में बनाया जाएगा।

बयान में कहा गया कि बीईएल ने 20 ‘लेजर डैजलर्स’ की आपूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना के साथ आज नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)