खेल की खबरें | बील शतरंज महोत्सव: भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन रेपिड स्पर्धा में दूसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन यहां बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के रेपिड वर्ग में चार जीत और दो ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

बील (स्विट्जरलैंड), 26 जुलाई भारत के युवा ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन यहां बील अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के रेपिड वर्ग में चार जीत और दो ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सत्रह साल के सरीन (ईएलओ रेटिंग 2620) ने ग्रैंडमास्टर गाटा कामस्की (ईएलओ 2658) को बराबरी पर रोककर अमेरिकी खिलाड़ी के पांच मैच के विजय अभियान को थामा।

सरीन ने रविवार देर रात संपन्न सात दौर की रेपिड स्पर्धा में संभावित 14 में से 10 अंक जुटाए।

भारतीय ग्रैंडमास्टर ने रूस के किरिल एलेक्सेंको, इस्राइल के अनुभवी ग्रैंडमास्टर बोरिस गेलफेंड, विन्सेंट केमर और मैक्सिम लगार्डे को हराया। उन्होंने एलेन पिचोट और कामस्की को बराबरी पर रोका जबकि स्विट्जरलैंड के ग्रैंडमास्टर नोएल स्टुडर के खिलाफ उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यही आठ खिलाड़ी अब क्लासिकल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन ग्रैंडमास्टर ट्रायथलन के हिस्से के तौर पर किया जा रहा है जो मंगलवार से शुरू हुआ। ब्लिट्ज वर्ग के मुकाबले 31 जुलाई को होंगे।

सरीन क्लासिकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत एलेक्सेंको के खिलाफ करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\