देश की खबरें | स्थानीय निकाय चुनावों से पहले चौहान बोले, "मध्यप्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद के तहत रविवार को कहा कि सूबे के विकास के लिए भाजपा जरूरी है।

इंदौर, 29 मई मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद के तहत रविवार को कहा कि सूबे के विकास के लिए भाजपा जरूरी है।

चौहान ने इंदौर के भाजपा कार्यालय में इन चुनावों की तैयारियों से जुड़ी बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विकास के लिए भाजपा जरूरी है। इंदौर और अन्य स्थानों के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आज विकास का जो स्वरूप दिखाई देता है, वह भाजपा शासित निकायों ने ही तैयार किया है।’’

चौहान ने यह भी कहा, ‘‘मेरा दावा है कि आने वाले 10 सालों में इंदौर (विकास के मामले में) बेंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा।’’

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहर के भाजपा कार्यालय में "आईटी वॉर रूम" का उद्घाटन भी किया जिसके जरिये आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

भाजपा की चुनावी बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ शहर की मशहूर चाट-चौपाटी 56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी