एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘ऑपरेशन विजय’ की 26वीं वर्षगांठ से पहले सेना ने तोलोलिंग चोटी पर चलाया अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने लद्दाख में तोलोलिंग चोटी पर एक अभियान चलाया।

देश की खबरें | ‘ऑपरेशन विजय’ की 26वीं वर्षगांठ से पहले सेना ने तोलोलिंग चोटी पर चलाया अभियान

करगिल/जम्मू, 13 जून करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने लद्दाख में तोलोलिंग चोटी पर एक अभियान चलाया।

सेना ने 1999 के करगिल युद्ध में ऐतिहासिक संघर्ष के दौरान सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए यह अभियान चलाया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि द्रास में शुक्रवार को करगिल युद्ध स्मारक से अभियान की शुरुआत हुई।

यह अभियान उन भारतीय सैनिकों की अटूट भावना और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है, जिन्होंने दुश्मन को हराकर करगिल पर पुन: कब्जा कर लिया, जो इस युद्ध का महत्वपूर्ण मोड़ था।

उन्होंने बताया, ‘‘भारतीय सेना ने 1999 के करगिल युद्ध में तोलोलिंग की ऐतिहासिक लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि के लिए इस चोटी पर एक अभियान शुरू किया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि तोलोलिंग की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली टुकड़ियों के 37 सैनिकों का एक दल चोटी पर चढ़ेगा और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा फहराएगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने भी इस प्रयास को अपना समर्थन दिया है और अभियान के लिए अपने अधिकारियों एवं वायुसैनिकों को मैदान में उतारा है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान भारतीय सशस्त्र बलों को परिभाषित करने वाली तालमेल और संयुक्त कौशल की भावना का उदाहरण है।

उन्होंने बताया, “देश ‘ऑपरेशन विजय’ की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है और ऐसे में तोलोलिंग अभियान वीरता, देशभक्ति और नि:स्वार्थ सेवा की एक मार्मिक याद दिलाता है। वीरता, देशभक्ति और नि:स्वार्थ सेवा हमारे शसस्त्र सशस्त्र बलों का प्रतीक है।”

प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान महज एक साहसिक अभियान नहीं, बल्कि स्मृति, चिंतन और श्रद्धा का सफर है, जिसका उद्देश्य देश के इतिहास को आकार देने वाली साहस और बलिदान की कहानियों से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).