देश की खबरें | महाकुम्भ से पहले “नेकी की दीवार” करेगी प्रयागराज को पॉलीथिन मुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगम नगरी को आगामी महाकुम्भ से पहले पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने “नेकी की दीवार” नाम से एक अनूठी पहल की है जिसे स्थानीय लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

प्रयागराज, सात जुलाई संगम नगरी को आगामी महाकुम्भ से पहले पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने “नेकी की दीवार” नाम से एक अनूठी पहल की है जिसे स्थानीय लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

प्रयागराज स्मार्ट सिटी के परियोजना प्रबंधक (तकनीकी) एस के सिन्हा ने सिविल लाइंस में जिला महिला व्यापार मंडल द्वारा स्थापित “नेकी की दीवार” के उद्घाटन के मौके पर बताया कि नेकी की दीवार पर शहर के लोग घर में अनुपयोगी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, फैंसी वस्तुएं, किताबें आदि छोड़ सकते हैं जिसका उपयोग जरूरतमंद लोग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया, हमने कपड़े के थैले तैयार करने के लिए आईटीआई प्रयागराज से समझौता किया है, जो हमारे लिए कपड़े के झोले सिलेगा और इन थैलों को सब्जी विक्रेताओं को वितरित किया जाएगा। सब्जी विक्रेता अपने ग्राहकों को पॉलीथिन में सब्जी देने के बजाय इन थैलों में सब्जी देंगे।

सिन्हा ने बताया कि इन कपड़ों से थैले तैयार किए जाने के दौरान जो कतरनें बचेंगी उनका उपयोग तकिया और गद्दे तैयार करने में किए जाएंगे और जाड़े में ये गद्दे और तकिये गरीबों में बांटने के काम आएंगे।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम में महिला व्यापार मंडल, पार्षदगण और स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

प्रयागराज में इस तरह की 25 नेकी की दीवारें तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को शहर में दूसरी नेकी की दीवार का उद्घाटन किया गया।

जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने पीटीआई- को बताया कि उनके संगठन की महिलाओं ने और चार नेकी की दीवार स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस