देश की खबरें | बीड पुलिस ने आम लोगों से संपर्क में सुधार के लिए क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक क्यूआर (त्वरित प्रतिक्रिया) कोड प्रणाली शुरू की है, जिसकी मदद से आम लोग मोबाइल फोन के माध्यम से विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, सुझाव और प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), सात फरवरी मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक क्यूआर (त्वरित प्रतिक्रिया) कोड प्रणाली शुरू की है, जिसकी मदद से आम लोग मोबाइल फोन के माध्यम से विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, सुझाव और प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के सभी थानों और थाना प्रभारियों के डेस्क पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नयी प्रणाली सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय के नियंत्रण में होगी और इसके माध्यम से संपर्क करने वाले लोगों के व्यक्तिगत विवरण गोपनीय रखे जाएंगे।

क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद लोगों को अपना संपर्क विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष थाने से मिले जवाब से खुश नहीं है, तो वह इस प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है और एसपी कार्यालय सीधे उससे संपर्क करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि यह प्रणाली सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से खुफिया जानकारी जुटाने में भी काम आ सकती है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीड पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से क्यूआर कोड प्रणाली को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now