एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ धारावाहिक ने भारत में बदली टेलीवीजन की तस्वीर: करण जौहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता करण जौहर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ धारावाहिक के निर्माण का श्रेय एकता कपूर को दिया।

देश की खबरें | ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ धारावाहिक ने भारत में बदली टेलीवीजन की तस्वीर: करण जौहर

नयी दिल्ली, आठ जुलाई फिल्म निर्माता करण जौहर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ धारावाहिक के निर्माण का श्रेय एकता कपूर को दिया।

स्टार प्लस पर 2000 में प्रसारित हुआ धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2008 तक जारी रहा और इसमें स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी की भूमिका निभाई थी। निर्माता अब शो के दूसरे संस्करण के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें ईरानी अपनी भूमिका फिर से निभाएंगी।

स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर इसके प्रोमो को सांझा किया और यह कार्यक्रम 29 जुलाई को प्रसारित होगा, जो ‘जियो हॉटस्टार’ पर भी प्रसारित किया जाएगा।

जौहर ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर स्टोरी में इस पोस्ट को फिर से साझा किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी धारावाहिक के साथ कई पीढ़ियां और अनगिनत यादें हैं। व्यक्तिगत रूप से यह एक कार्यक्रम है जिसने भारत में टेलीविजन की तस्वीर बदल दी और इसका सारा श्रेय एकता कपूर को जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘29 जुलाई को रात साढ़े 10 बजे सिर्फ स्टारप्लस पर इसका नया संस्करण देखें।’’

इस धारावाहिक को शुरू हुए तीन जून को 25 साल पूरे हो गए हैं।

ये एक आदर्श बहू (ईरानी) और उसके परिवार की कहानी थी, जिसमें अमर उपाध्याय, अपरा मेहता और हितेन तेजवानी भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).