देश की खबरें | कोविड महामारी के दौरान वकीलों की आर्थिक मदद के लिये बीसीआई ने न्यायालय में याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की वजह से न्यायिक कामकाज प्रभावित होने के कारण संकट में पड़े जरूरतमंद वकीलों को आसान किस्तों पर कर्ज देने सहित आर्थिक मदद के लिये बार काउन्सिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

नयी दिल्ली, सात जुलाई कोविड-19 की वजह से न्यायिक कामकाज प्रभावित होने के कारण संकट में पड़े जरूरतमंद वकीलों को आसान किस्तों पर कर्ज देने सहित आर्थिक मदद के लिये बार काउन्सिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

कोविड-19 की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से ही उच्चतम न्यायालय सहित देश भर की अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई हो रही है, जिस कारण सामान्य वकीलों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला, गिरफ्तार मलेशियाई नागरिक को साकेत कोर्ट से मिली जमानत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह याचिका बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने दायर की है। याचिका में संबंधित राज्य बार काउन्सिल से पंजीकृत प्रत्येक वकील को तीन लाख रुपए तक का ब्याज रहित कर्ज देने का केन्द और राज्यों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि राज्य बार काउन्सिल के माध्यम से वितरित होने वाले इस कर्ज की अदायगी अदालतों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू होने के बाद कम से कम 12 महीने की किस्तों में करने का सुझाव दिया गया है।

याचिका में दावा किया गया है कि वकीलों का एक बड़े वर्ग, विशेषकर युवा वकील, को इस वैश्विक महामारी के दौर में तत्काल आर्थिक मदद की आवश्यकता है क्योंकि कोविड की वजह से अदालतें बंद होने के कारण उनका काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,008 नये मरीज मरीज पाए गए के बाद संक्रमित की संख्या बढ़कर 1,02,831 हुई, अब तक 3,165 की मौत.

याचिका में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त मौलिक अधिकार का तर्कसंगत आनंद उठाने के लिये उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है और इसलिए प्रतिवादी प्राधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाये।

याचिका के अनुसार सरकार ने उद्यमियों सहित समाज के कुछ वर्गों को राहत देने के लिये पहले ही कई कदम उठाये हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि प्रभावित वकीलों को भी उचित राहत दी जाये।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\