देश की खबरें | बीसीसीआई ने धोनी को भारत की टी20 विश्व कप टीम का मार्गदर्शक बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान (विराट कोहली) और उप कप्तान (रोहित शर्मा) से बात की और सभी सहमत हैं। ’’
धोनी (40 वर्ष) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिये अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे।
माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये रणनीति तैयार करने में उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिये चुना गया है। वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत कैसे दर्ज की जा सकती है। इसमें कोहली इतने अनुभवी नहीं है।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब - दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप - जीते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)