ACC Emerging Women's Asia Cup 2023: बीसीसीआई ने एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिये भारत ए टीम का किया ऐलान
बल्लेबाजी हरफनमौला श्वेता सहरावत हांगकांग में 12 जून से होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी
नयी दिल्ली, दो जून बल्लेबाजी हरफनमौला श्वेता सहरावत हांगकांग में 12 जून से होने वाले एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी. भारत ए टीम 13 जून को पहला मैच हांगकांग से खेलेगी. यह भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे भारतीय जांबाज, देखें वीडियो
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिग महिला एशिया कप के लिये भारत ए टीम का चयन किया है.’’
टूर्नामेंट में आठ टीमों को दो समूहों में बांटा जायेगा. भारत समूह ए में हांगकांग, थाईलैंड ए, पाकिस्तान ए के साथ है जबकि बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए , मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप बी में हैं.
फाइनल 21 जून को खेला जायेगा.
भारत ए (इमर्जिंग टीम) : श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा.
मुख्य कोच : नूशिन अल खादीर
भारत ए का कार्यक्रम :
12 जून बनाम हांगकांग
15 जून बनाम थाईलैंड ए
17 जून बनाम पाकिस्तान ए .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

