खेल की खबरें | लेवानडोवस्की के कमाल से बायर्न म्यूनिख ने बनायी दस अंकों की बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डुसेलडोर्फ के डिफेंडर मैथियास जोर्गनसेन ने 15वें मिनट में ही आत्मघाती गोल कर दिया। इसके बाद बायर्न की तरफ से बेंजामिन पावर्ड (29वें मिनट), लेवानडोवस्की (43वें और 50वें मिनट) और अल्फोंसो डेविस (52वें मिनट) ने गोल दागे।
डुसेलडोर्फ के डिफेंडर मैथियास जोर्गनसेन ने 15वें मिनट में ही आत्मघाती गोल कर दिया। इसके बाद बायर्न की तरफ से बेंजामिन पावर्ड (29वें मिनट), लेवानडोवस्की (43वें और 50वें मिनट) और अल्फोंसो डेविस (52वें मिनट) ने गोल दागे।
बायर्न ने अपने पिछले सभी आठ लीग मैच जीते हैं और अब जबकि उसके केवल पांच मैच बचे हैं तब वह आठवीं बार लीग खिताब जीतने की तरफ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
बायर्न के अभी 29 मैचों में 67 अंक हैं। उसके बाद बोरुसिया डोर्टमंड का नंबर आता है जिसके 28 मैचों में 57 अंक हैं।
डुसेलडोर्फ की टीम को लीग के फिर से शुरू होने के बाद अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन बायर्न के खिलाफ उसकी एक नहीं चली। लेवानडोवस्की ने दोनों हाफ में गोल करके उसको पस्त करने में अहम भूमिका निभायी।
यह भी पढ़े | हॉकी इंडिया के दो कर्मचारियों को हुआ कोरोना.
इस बीच वर्डर ब्रेमन ने एक अन्य मैच में शाल्के को 1-0 से हराया। ब्रेमन की तरफ से यह महत्वपूर्ण गोल पहले हाफ में मिडफील्डर लियोनाडो बिटेनकोर्ट ने किया। शाल्के पिछले 11 मैचों से कोई मैच नहीं जीत पाया है।
इस जीत से ब्रेमन दूसरी श्रेणी की लीग में खिसकने के खतरे से बचने के करीब पहुंच गया है। उसके अभी छह मैच बचे हैं और उसे दूसरी लीग में जाने से बचने के लिये केवल तीन अंक चाहिए।
इस बीच हर्था ने एक अन्य मैच में आग्सबर्ग को 2-0 से हराया। उसकी तरफ से जैवियारो डिलरोसन और क्रिस्टोफ पीटेक ने गोल किये।
अन्य मैचों में आइनरैच्ट फ्रैंकफर्ट ने वॉल्फ्सबर्ग को 2-1 से पराजित किया। जापानी मिडफील्डर दाइची कमादा ने 85वें मिनट में निर्णायक गोल किया। उसकी तरफ से आंद्रे सिल्वा ने 27वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया था। केविन मबाबु ने 58वें मिनट में वॉल्फ्सबर्ग को बराबरी दिलायी थी।
हाफेनहीम ने इहलास बेबोउ के गोल की मदद से मेंज को 1-0 से हराया। इससे उसकी टीम तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गयी है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

