सिंग्लन इडुना पार्क के खाली स्टेडियम में किमिच ने मध्यांतर से ठीक पहले 43वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। मेजबान डोर्टमंड की टीम को इस मैच में अपने समर्थकों की भारी कमी खली।
अब जबकि छह मैच बचे हैं तब बायर्न म्यूनिख अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी डोर्टमंड से सात अंक आगे हो गया है। बायर्न म्यूनिख के 28 मैचों में 64 जबकि दूसरे स्थान पर काबिज डोर्टमंड के इतने ही मैचों में 57 अंक हैं।
यह भी पढ़े | ड्रग्स रखने के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनका को पुलिस ने हिरासत में लिया.
किमिच ने बाद में कहा, ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण गोल था। मैंने गोल करने के बाद चारों तरफ देखा कि क्या हर कोई समझता है कि यह कितना महत्वपूर्ण है। ’’
इन दोनों टीमों के बीच जब नवंबर में मैच हुआ था तब बायर्न म्यूनिख ने 4-0 से जीत दर्ज की थी और उसने अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखा।
यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज के टेस्ट खिलाड़ी मैदान में ट्रेनिंग के लिए लौटे.
डोर्टमंड के कप्तान मैट्स हम्मल्स इस हार से काफी निराश थे। उन्होंने कहा, ‘‘अब केवल बायर्न ही फैसला करना कर सकता है कि क्या होना है। कई बार मैच का फैसला कुछ विशेष पलों से होता है और आज के मामले भी ऐसा ही था। ’’
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY