एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर बावनकुले ने राहुल गांधी की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया है।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर बावनकुले ने राहुल गांधी की आलोचना की

नागपुर, नौ फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया है।

बावनकुले ने यह भी कहा कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में राहुल को सबक सिखाएंगे।

भाजपा नेता, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान बृहस्पतिवार को राहुल द्वारा की गई उन टिप्पणियों का हवाला दे रहे थे, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म सामान्य जाति से आने वाले परिवार में हुआ था।

राहुल ने ओडिशा में कहा था, ‘‘मोदी जी लोगों को यह कह कर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। उनका जन्म ‘घांची’ जाति के परिवार में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया गया। इस तरह, मोदीजी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।’’

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ राहुल की टिप्पणी को लेकर नागपुर शहर में संविधान चौराहे पर प्रदर्शन किया।

बावनकुले ने यहां प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूरे महाराष्ट्र में राहुल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इतालवी परिवार में जन्मे राहुल गांधी ने मोदीजी का अपमान किया है। राहुल गांधी निरंतर मोदी जी और पूरे ओबीसी समाज का अपमान करते हैं। इसलिए पूरा भारत और ओबीसी समाज सड़कों पर उतर आया है...जब गुजरात में ओबीसी आरक्षण लागू किया गया था, तो मोदी जी वहां (मुख्यमंत्री) नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग इतालवी राहुल गांधी को सबक सिखाएंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में 60 प्रतिशत ओबीसी आबादी भी उन्हें सबक सिखाएगी।’’

बावनकुले ने कहा, ‘‘मैं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार के इस्तीफे की मांग करता हूं, जो ओबीसी नेता होने का दावा करते हैं, जबकि उनके अपने नेता (राहुल) ओबीसी का अपमान करते हैं...इतालवी परिवार में जन्मे, यह इतालवी पार्सल इस देश में आए और ओबीसी का अपमान करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).