खेल की खबरें | बावुमा ने कहा, डिकॉक से जुड़ा विवाद उनके दिमाग में था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान तनावपूर्ण क्षणों में क्विंटन डिकॉक के घुटने के बल नहीं बैठने से जुड़ा विवाद उनके दिमाग में था।

शारजाह, 30 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान तनावपूर्ण क्षणों में क्विंटन डिकॉक के घुटने के बल नहीं बैठने से जुड़ा विवाद उनके दिमाग में था।

बावुमा ने अपनी टीम की दूसरी जीत पर राहत की सांस भी ली। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने वानिंदु हसरंगा की हैट्रिक के बावजूद जीत दर्ज की।

बावुमा ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसे भुलाना काफी मुश्किल है। यह बात दिमाग में थी लेकिन हमें अपने काम पर ध्यान देना था। मैं थोड़ा तनाव में था।’’

वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को मैच से कुछ घंटे पहले क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने अचानक निर्देश जारी किया कि सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक मैच से पहले घुटने के बल बैठना होगा जिससे विवाद खड़ा हो गया।

सीनियर बल्लेबाज डिकॉक ने इसका पालन नहीं किया और मैच से हटने का फैसला किया, लेकिन 'ब्लैक लाइव्स मैटर' (बीएलएम) आंदोलन के समर्थन में ऐसा करने की सहमति जताने के बाद वह श्रीलंका के खिलाफ शनिवार के मैच में खेले।

मैच के बारे में बावुमा ने कहा कि उन्हें मिलर पर पूरा भरोसा था।

उन्होंने कहा, ‘‘डेविड ने लंबे समय से हमारे लिये ऐसी पारी नहीं खेली थी। श्रेय उन्हें जाता है। वह बहुत करारे शॉट जमाते हैं।’’

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने लाहिरू कुमारा को आखिरी ओवर देने के फैसले का बचाव किया जिस पर मिलर ने दो छक्के और कैगिसो रबाडा ने विजयी चौका लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘लाहिरू का बचाव करने के लिये मेरे पास पर्याप्त कारण हैं। वह यार्कर करता है और अभ्यास मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया था और इसलिए मैंने उसे गेंद सौंपी। श्रेय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को जाता है। उन्होंने मैच का बहुत अच्छा अंत किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\