खेल की खबरें | ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंचने के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की : बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38 गेंद, नाबाद 83 रन) ने तूफानी पारी की बदौलत रविवार को अपनी टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा कि उन्होंने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी इसलिये बरती ताकि वे सुपर आठ के ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच सकें।

ब्रिजटाउन, 23 जून इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (38 गेंद, नाबाद 83 रन) ने तूफानी पारी की बदौलत रविवार को अपनी टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा कि उन्होंने 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी इसलिये बरती ताकि वे सुपर आठ के ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच सकें।

क्रिस जोर्डन की हैट्रिक के बाद बटलर की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम अमेरिका को सम्मान देते हैं और हमने इस बारे में बात की कि अगर हम तेजी से बल्लेबाजी करते हैं तो हम बहुत अच्छा करेंगे। कुछ ओवर खेलने के बाद हमने तेजी से हवा में शॉट लगाने की कोशिश की। ’’

बटलर ने लेग स्पिनर आदिल रशीद (13 रन देकर दो विकेट) और लियाम लिविंस्टोन (24 रन देकर एक विकेट) के गेंदबाजी प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आदिल ने शानदार गेंदबाजी की। लिवी ने भी मिलकर अच्छी गेंदबाजी की। जब आप एक मैच में गेंदबाजी नहीं कर रहे होते हैं और फिर अचानक आपको चार ओवर डालने पड़ते हैं तो यह मुश्किल होता है, इसलिये उन्हें तैयार रहने का श्रेय जाता है।’’

इंग्लैंड के कप्तान ने वापसी करने वाले जोर्डन की गेंदबाजी की भी सराहना की जिन्होंने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित पांच गेंदों में चार विकेट लेकर अमेरिका के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट किया जिससे अमेरिकी टीम 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास बेहतरीन विकल्प थे। हमने अपनी बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए जोर्डन को शामिल किया और उनका विश्व कप में हैट्रिक लेना बेहतरीन प्रयास है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी