विदेश की खबरें | ‘बैटमैन’, ‘सेंट एल्मो’ज फायर’ फिल्म के निर्देशक जोएल शूमाकर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘बैटमैन’ और ‘सेंट एल्मो’ज फायर’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक जोएल शूमाकर का कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

लॉस एंजिलिस, 23 जून ‘बैटमैन’ और ‘सेंट एल्मो’ज फायर’ जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक जोएल शूमाकर का कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार शूमाकर ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: कोरोना संकट के चलते भारत से नहीं जाएंगे हाजी, सऊदी अरब में रहने वाले लोग कर सकेंगे हज.

शूमाकर ने 1970 में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत की थी।इस दशक के खत्म होते होते वह फिल्म ‘स्पार्कल’ , ‘कार’ के साथ एक लेखक बने और 1981 में फिल्म ‘द इनक्रेडिबल श्रिंकिंग वूमैन’ से एक निर्देशक के तौर पर अपनी नई पारी का आगाज किया था।

‘फॉलिंग डाऊन‘, ‘8एमएम’, ‘फ्लैटलायनर्स’, ‘फ्लॉलेस’ आदि कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

यह भी पढ़े | Hajj 2020: सऊदी अरब ने हज के लिए अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधित किया.

शूमाकर ने नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘हाउस ऑफ़ कार्ड्स’ के 2013 के दो एपिसोड का निर्देशन भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\