खेल की खबरें | बार्सीलोना और एटलेटिको चैंपियन्स लीग से बाहर, लीवरपूल आगे बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटलेटिको मैड्रिड की टीम भी बायर लीवरकूसेन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में जगह बनाने में विफल रही।

एटलेटिको मैड्रिड की टीम भी बायर लीवरकूसेन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में जगह बनाने में विफल रही।

एटलेटिको को अंतिम लम्हों में पेनल्टी किक मिली थी लेकिन इसके बावजूद टीम गोल करने में नाकाम रही और पोर्टो ने नॉकआउट में जगह बनाई। पोर्टो ने इससे पहले ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे ब्रुज को 4-0 से हराया था।

स्पेन की दो दिग्गज टीम बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड अब यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल का हिस्सा नहीं होंगी।

लीवरपूल ने ग्रुप ए में अजैक्स को 3-0 से हराकर एक मैच शेष रहते नॉकआउट में जगह पक्की की। इस ग्रुप से नेपोली पहले ही अंतिम 16 में प्रवेश कर चुका है।

ग्रुप डी में टोटेनहैम और स्पोर्टिंग लिस्बन का मैच 1-1 से बराबर रहा। हैरी केन ने मैच खत्म होने से चंद सेकेंड पहले गेंद को गोल में डाला और टोनहैम को लगा कि वे जीत गए लेकिन वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) की सहायता लेने पर केन को ऑफ साइड करार दिया गया।

टोटेनहैम के कोच एंटोनियो कोंटे ने इसके बाद जमकर नाराजगी जाहिर की जिसके लिए उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया। इस ग्रुप का अंतिम दौर अगले हफ्ते होगा और सभी चार टीम के पास नॉकआउट में जगह बनाने का मौका है।

शीर्ष पर चल रही टोटेनहैम की टीम अगले मंगलवार को अंतिम स्थान पर चल रहे मार्सिले से भिड़ेगी। बुधवार को मार्सिले को 2-1 से हराने वाला एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट अब स्पोर्टिंग से खेलेगा।

बार्सीलोना की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद हालांकि उसी समय टूट गई थी जब इंटर मिलान ने विक्टोरिया पलजेन को 4-0 से हरा दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\