देश की खबरें | बाराबंकी के प्रसिद्ध 10 दिवसीय देवा मेला एवं प्रदर्शनी की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिलाधिकारी की पत्‍नी डॉ सुप्रिया कुमारी ने आज शेख मुहम्मद हसन गेट पर फ़ीता काटकर दस दिवसीय ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की औपचारिक शुरुआत की।

जिलाधिकारी की पत्‍नी डॉ सुप्रिया कुमारी ने आज शेख मुहम्मद हसन गेट पर फ़ीता काटकर दस दिवसीय ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर कुमारी ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी उड़ाए। देवा मेले की शुरुआत होने के साथ ही ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो गयी।

"जो रब है, वही राम है" का सन्देश देने वाले महान सूफी संत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह के वालिद सैयद कुर्बान अली शाह की स्मृति में लगने वाला दस दिवसीय देवा मेला काफी प्राचीन है।

कुमारी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवा मेले से निकलने वाला सद्भाव का सन्देश "जो रब है वही राम है" दुनियाभर में भाईचारे का सन्देश प्रसारित कर रहा है।

इस मौके पर देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, देवा मेला कमेटी सचिव/ एडीएम (वित्त एंव राजस्व) अरुण कुमार सिंह सहित चेयरमैन देवा हारून वारसी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

परंपरा के अनुसार देवा मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी की पत्नी द्वारा किया जाता है और समापन पुलिस अधीक्षक की पत्नी द्वारा होता है। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें म्यूजिकल नाइट, ऑल इंडिया मुशायरा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हॉकी, बैडमिंटन, दंगल सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

देवा मेले में जायरीन की भारी भीड़ उमड़ती है। देश-विदेश के लाखों जायरीन दरगाह की जियारत के लिए आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\