एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बाराबंकी में घर में सो रही महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में घर की छत पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

UP Shocker: बाराबंकी में घर में सो रही महिला की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), छह जून: जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में घर की छत पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जमुआ ग्राम पंचायत के बाहरपारा गांव निवासी रामपाल और उसके बच्चे सोमवार की रात अलग-अलग शादी समारोह में हिस्सा लेने चले गए थे. उस वक्त रामपाल की पत्नी रमाकांति (38) घर में अकेले थी. UP Shocker! बलिया में करंट लगने से 12 साल की लड़की की मौत, मोबाइल चार्ज करते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से गई जान. 

उसने बताया कि रात करीब एक बजे जब रामपाल और बच्चे घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया और खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो तीनों दरवाजे के बाहर पड़ी चारपाई पर सो गये. पुलिस ने बताया कि रमाकांत सुबह करीब पांच बजे उठा और खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा जहां उसने अपनी पत्नी का खून से लथपथ शव देखा.

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि कुछ सुराग मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).