Haryana: गुरुग्राम में सिक्किम की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बार बाउंसर हिरासत में
हरियाणा के गुरुग्राम में एमजी रोड पर सिक्किम की एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसे पीटने के आरोप में एक बार बाउंसर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात उस समय हुई जब सिक्किम निवासी 23 वर्षीय महिला अपने दो दोस्तों के साथ एमजी रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल के एक क्लब में गई थी.
गुरुग्राम, 25 फरवरी : हरियाणा के गुरुग्राम में एमजी रोड पर सिक्किम की एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसे पीटने के आरोप में एक बार बाउंसर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात उस समय हुई जब सिक्किम निवासी 23 वर्षीय महिला अपने दो दोस्तों के साथ एमजी रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल के एक क्लब में गई थी.
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया.इस संबंध में महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘रात के लगभग 11 बजे थे और मैं तथा मेरे दोस्त मॉल के बाहर सर्विस रोड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे कि तभी आरोपी शौकी मेरे पास आया.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: कर्नाटक में कोरोना के 558 मामले, 19 लोगों की मौत
महिला ने कहा, ‘‘उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की तथा जब मैंने शोर मचाया तो उसने मेरे कपड़े भी फाड़ दिए. वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस की मदद से हमने उसे पकड़ लिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

