जरुरी जानकारी | राजस्थानी आमों की खुशबू दूर दूर तक फैला रहा है बांसवाड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान का दक्षिणाचंल बांसवाड़ा अपने शिल्प-स्थापत्य और लूठी-अनूठी परंपराओं के लिए तो जाना-पहचाना जाता है ही लेकिन गर्मियों में उसकी चर्चा फलों के राजा आम के लिए भी होती है। यहां पैदा होने वाले 40 से अधिक प्रजाति के आम देश भर में लोकप्रिय हो रहे हैं। आम की बंपर पैदावार के कारण बासंवाड़ा जिला राजस्थान में आम का प्रमुख बाजार बनकर उभरा है।

जयपुर, नौ जून राजस्थान का दक्षिणाचंल बांसवाड़ा अपने शिल्प-स्थापत्य और लूठी-अनूठी परंपराओं के लिए तो जाना-पहचाना जाता है ही लेकिन गर्मियों में उसकी चर्चा फलों के राजा आम के लिए भी होती है। यहां पैदा होने वाले 40 से अधिक प्रजाति के आम देश भर में लोकप्रिय हो रहे हैं। आम की बंपर पैदावार के कारण बासंवाड़ा जिला राजस्थान में आम का प्रमुख बाजार बनकर उभरा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वागड़ गंगा माही से सरसब्ज बांसवाड़ा जिला फलों के उत्पादन के लिए भी सर्वथा उपयुक्त है और यहीं वजह है कि यहां पर आम की कुल 46 प्रजातियों की हरसाल बंपर पैदावार होती है और इनकी पहुंच देशभर में हैं। जिले में जिले में परंपरागत रूप से पैदा होने वाली देसी रसीले आम की 18 प्रजातियों के साथ देशभर में पाए जाने वाली उन्नत किस्म की 28 अन्य प्रजातियों का भी उत्पादन होता है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है मोटी सैलरी, इन पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई.

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा संचालित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बोरवट (बांसवाड़ा) पर भी बड़े क्षेत्र में मातृ वृक्ष बगीचे स्थापित हैं जिसमें देशी व उन्नत विभिन्न किस्म की कुल 46 प्रजातियों की आम किस्मों का संकलन है। यहां पर आम के पौधे तैयार कर किसानों को उपलब्ध करवाये जाते हैं। इसके साथ ही उद्यान विभाग के अधीन गढ़ी कस्बे में ‘राजहंस नर्सरी’ भी स्थापित है जहां से विभिन्न उन्नत किस्मों के आम के पौधे किसानों को अनुदान पर उपलब्ध करवाये जाते हैं।

जिले के विभिन्न बगीचों में आम की किशन भोग, बोम्बे ग्रीन, बोम्बई, केसर, राजस्थान केसर, फजली, मूलागो, बैगनपाली, जम्बो केसर गुजरात, स्वर्ण रेखा, बंगलौरा, नीलम, चौसा, दशहरी, मनकुर्द, वनराज, हिमसागर, जरदालु, अल्फांजो, बजरंग, राजभोग, मल्लिका, लंगड़ा, आम्रपाली, फेरनाड़ी, तोतापूरी, रामकेला आदि 28 प्रजातियों का तो उत्पादन होता ही है, साथ ही देसी रसीले आम की 18 प्रजातियों यथा टीमुरवा, आँगनवाला, देवरी के पास वाला, कसलवाला, कुआवाला, आमड़ी, काकरवाला, लाडुआ, हाडली, अनूप, कनेरिया, पीपलवाला, धोलिया, बारामासी, बनेसरा, सागवा, कालिया, मकास आदि प्रजातियों का भी उत्पादन होता है। सबसे खास बात है कि आम की 18 स्थानीय प्रजातियां रेशेदार है और इनका उत्पादन सिर्फ दक्षिण राजस्थान में ही होता है।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: आज किसकी खुलेगी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट lotterysambadresult.in पर देखें.

विभागीय आंकड़ों के अनुसार बांसवाड़ा जिले में 6316 हेक्टेयर क्षेत्र में फल व सब्जियों का उत्पादन होता है। जिलेभर में फलों का कुल उत्पादन 45443 टन होता है जिसमें आम, आवंला, नींबू, अमरूद, पपीता, अनार, चीकू तथा अन्य है। आम उत्पादन के क्षेत्र को देखें तो जिले के कुल फल उत्पादन क्षेत्र 3480 हेक्टेयर में से 3115 हेक्टेयर में आम का उत्पादन होता है जो कि कुल फलोत्पादन क्षेत्र का 90 प्रतिशत है। इसी प्रकार फलों के कुल 45443 टन उत्पादन के मुकाबले सिर्फ आम का उत्पादन 39120 टन है जो कुल फलोत्पादन का 86 प्रतिशत है। इस उत्पादन में स्थानीय स्तर पर छोटे किसानों द्वारा किया जाने वाला उत्पादन शामिल नहीं है।

जिले में पैदा होने वाली आम की 46 से अधिक प्रजातियों की बंपर पैदावार व उपलब्धता के कारण जिला प्रशासन, कृषि अनुसंधान केन्द्र और पर्यटन उन्नयन समिति, बांसवाड़ा द्वारा पहल करते हुए गत वर्ष तीन दिवसीय ‘बांसवाड़ा आम्र महोत्सव, 2019’ का आयोजन किया था। यह राजस्थान का पहला आम उत्सव था। इससे बांसवाड़ा को राष्ट्रीय मानचित्र पर आम के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिली।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\