देश की खबरें | बैंक्वेट हॉल संगठनों ने केजरीवाल से बिजली और पानी बिल माफ करने की दरख्वास्त की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त दिल्ली के विभिन्न बैंक्वेट हॉल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कोविड-19 महामारी के चलते इन हॉल के बंद रहने के समय आये बिजली और पानी के बिल को ‘माफ करने’ की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को इन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी के खिलाफ संघर्ष में साथ देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्वी दिल्ली बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधि कृष्ण जैन ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान विभिन्न बैंक्वेट हॉल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने इन हॉल के मालिकों के सामने आ रही समस्याएं रखीं और उन्हें लॉकडाउन के चलते हुए कारोबारी नुकसान के बारे में बताया।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली बैंक्वेट एसोसिएशन और कई अन्य ऐसे बैंक्वेट हॉल संगठनों के करीब 25-35 लोग इस बैठक में मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee Attacks On Modi Govt: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना महामारी के बीच राज्य को दिल्ली से जितना फंड मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहुत नुकसान उठा चुके हैं। हमारे ये हॉल लॉकडाउन के चलते बंद हैं और हम में से कई अपना कामकाज बहाल करने की आर्थिक स्थिति में हैं भी नहीं। इसलिए हमने मुख्यमंत्री से कम से कम उस अवधि के लिए बिजली और पानी बिल माफ करने का अनुरोध किया जब ये हॉल बंद पड़े थे।’’

जैन ने कहा कि कई प्रतिनिधियों ने केजरीवाल से इन हॉल में लोगों की संख्या उसकी क्षमता के 50 फीसद तक बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने हमारी समस्याएं सुनीं और कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही एक नयी एसओपी आयेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)