जरुरी जानकारी | बैंकों का एनबीएफसी को कर्ज जून में 35 प्रतिशत उछलकर 14.2 लाख करोड़ रुपये: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को आवंटित ऋण जून महीने में 35.1 प्रतिशत बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मुंबई, 16 अगस्त बैंकों का गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को आवंटित ऋण जून महीने में 35.1 प्रतिशत बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

साख तय करने वाली एजेंसी केयर रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि बैंकों की तरफ से एनबीएफसी को दिया गया कर्ज जून महीने में सालाना आधार पर 35.1 प्रतिशत बढ़कर 14.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे यह संकेत मिलता है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कोष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भरता कम हुई है।

इसके साथ कुल कर्ज में एनबीएफसी की हिस्सेदारी इस साल जून महीने में बढ़कर 9.9 प्रतिशत हो गयी जबकि साल भर पहले यह 8.5 प्रतिशत थी।

हालांकि रिपोर्ट कहती है कि एचडीएफसी लि. का एचडीएएफसी बैंक में विलय एक जुलाई से प्रभाव में आने से यह हिस्सेदारी कम होगी और बैंकों का एनबीएफसी को कर्ज भी कम होगा। एचडीएफसी का बैंक कर्ज का अस्थायी तौर पर फिर से वर्गीकरण होने पर कर्ज एचडीएफसी बैंक में स्थानांतरित हो जाएगा।

इस बीच, वाणिज्यिक पत्र (सीपी) के जरिये म्यूचुअल फंड की तरफ से एनबीएफसी में किया गया निवेश भी जून महीने में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों का एनबीएफसी को कर्ज वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही से लगातार बढ़ रहा है। इस वृद्धि को वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही में गति मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज