जरुरी जानकारी | पांच से 18 दिसंबर के दौरान बैंकों का ऋण छह प्रतिशत बढ़ा, जमा में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का ऋण 5 से 18 दिसंबर के दौरान 6.05 प्रतिशत बढ़कर 105.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों की जमा 11.33 प्रतिशत बढ़कर 144.82 लाख करोड़ रुपये रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
मुंबई, 31 दिसंबर बैंकों का ऋण 5 से 18 दिसंबर के दौरान 6.05 प्रतिशत बढ़कर 105.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों की जमा 11.33 प्रतिशत बढ़कर 144.82 लाख करोड़ रुपये रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
बीस दिसंबर, 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 99.47 लाख करोड़ रुपये और जमा 130.09 लाख करोड़ रुपये थी।
इस साल चार दिसंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 5.73 प्रतिशत बढ़कर 105.04 लाख करोड़ रुपये पर था। वहीं इस दौरान जमा 11.34 प्रतिशत बढ़कर 145.92 लाख करोड़ रुपये रही थी।
अक्टूबर में गैर-खाद्य ऋण में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पिछले साल समान महीने में इसमें 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
अक्टूबर में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए बैंक कर्ज में 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर, 2019 में गैर-खाद्य ऋण में वृद्धि 7.1 प्रतिशत रही थी।
अक्टूबर में उद्योग को ऋण में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले समान महीने में इसमें 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में सेवा क्षेत्र को ऋण में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले समान महीने में सेवा क्षेत्र को ऋण 6.5 प्रतिशत बढ़ा था।
समीक्षाधीन महीने में व्यक्तिगत ऋण में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अक्टूबर, 2019 में इसमें 17.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

