जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट के खिलाफ एनसीएलटी में दिवाला याचिका दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानों का इंजन मुहैया कराने वाली कंपनी इंजन लीज फाइनेंस (ईएलएफ) ने करीब 100 करोड़ रुपये की देनदारी के मामले में कर्ज संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला अर्जी दाखिल की है।

नयी दिल्ली, 29 मई विमानों का इंजन मुहैया कराने वाली कंपनी इंजन लीज फाइनेंस (ईएलएफ) ने करीब 100 करोड़ रुपये की देनदारी के मामले में कर्ज संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला अर्जी दाखिल की है।

ईएलएफ ने स्पाइसजेट को आठ विमान इंजन पट्टे पर दिए हुए हैं। उसने दावा किया है कि स्पाइसजेट पर किराये एवं ब्याज समेत करीब 1.6 करोड़ डॉलर की देनदारी बनती है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली पीठ ने बुधवार को इस याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई की। इस दौरान स्पाइसजेट के वकील ने याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए समय देने की गुहार लगाई।

इस पर महेंद्र खंडेलवाल और संजीव रंजन की पीठ ने स्पाइसजेट को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

आयरलैंड के शैनन में स्थित ईएलएफ विमान इंजन का वित्तपोषण करने और पट्टे पर देने वाली अग्रणी कंपनी है।

ईएलएफ ने वर्ष 2017 में स्पाइसजेट को इंजन पट्टे पर देने का समझौता किया था। स्पाइसजेट अप्रैल, 2021 से ही समय पर भुगतान नहीं कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\