एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा पहली तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा पहली तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बैंक के मुताबिक फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय में सुधार के चलते उसका मुनाफा बढ़ा है।

बीओएम ने पिछले वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1,293 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 6,769 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,879 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान ब्याज आय सालाना आधार पर 5,875 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,054 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ और जून, 2025 तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण के मुकाबले घटकर 1.74 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले समान अवधि में बैंक का सकल एनपीए 1.85 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).