जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा बीती तिमाही में दोगुना होकर 535 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना होकर 535 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना होकर 535 करोड़ रुपये हो गया।
बीओएम ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि फंसे हुए कर्ज में कमी आने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।
बीओएम ने जुलाई-सितंबर, 2021 में 264 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 4,317 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 4,039 करोड़ रुपये था।
बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) 30 सितंबर तक सकल ऋण के मुकाबले 3.40 प्रतिशत था। एक साल पहले समान अवधि में यह 5.56 प्रतिशत था।
इसी तरह शुद्ध एनपीए बीती तिमाही में 1.73 प्रतिशत से घटकर 0.68 प्रतिशत रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

