जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवासीय ऋण पर दर घटाकर आठ प्रतिशत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपने त्योहारी छूट के तहत आवासीय ऋण पर ब्याज दर को घटाकर आठ प्रतिशत करने की रविवार को घोषणा की।
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने अपने त्योहारी छूट के तहत आवासीय ऋण पर ब्याज दर को घटाकर आठ प्रतिशत करने की रविवार को घोषणा की।
बैंक अभी 8.3 प्रतिशत से शुरू होने वाली दर पर आवासीय ऋण देता है। उधारकर्ता के क्रेडिट स्कोर के आधार पर दरों में भिन्नता होती है।
इसके साथ ही पुणे मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने व्यक्तिगत ऋण पर ब्याज दर को मौजूदा 11.35 प्रतिशत से घटाकर 8.9 प्रतिशत करने की भी घोषणा की। नई दरें सोमवार (17 अक्टूबर, 2022) से लागू हो जाएंगी।
बैंक ने पहले ही 'दिवाली धमाका' प्रस्ताव के तहत घर और कार ऋण के लिए प्रसंस्करण शुल्क माफ कर दिया है। बैंक ने इसके साथ बैंकिंग उद्योग में खुदरा ऋणों, विशेषकर गृह और व्यक्तिगत ऋणों में सबसे कम ब्याज दरों में से एक की पेशकश की है।
बयान में कहा गया है कि एक तरफ बढ़ती नीतिगत दरों के अनुरूप ब्याज दरें बढ़ रही हैं ऐसे समय में बीओएम त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों के बीच खुशी लाने के लिए खुदरा ऋण सस्ता कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)