जरुरी जानकारी | बैंक आफ इंडिया 16,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया (बीओआई) ने बुधवार को कहा कि उसकी शेयर और बांड के जरिये पूंजी बाजार से 16,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया (बीओआई) ने बुधवार को कहा कि उसकी शेयर और बांड के जरिये पूंजी बाजार से 16,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि वह 16 सितंबर को होने वाली असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में इस योजना को लेकर शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

बीओआई ने कहा है कि वह 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये नये शेयर जारी करेगा। यह शेयर निर्गम इस तरह जारी किया जायेगा जिससे कि बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से नीचे नहीं आये।

इसके साथ ही बैंक गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) सहित दीर्घकालिक रिण पत्र जारी कर 8,000 करोड़ रुपये त की राशि जुटाने के लिये मंजूरी लेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

बैंक ने कहा है कि प्रतिभूतियों का आवंटन पात्र संस्थागत नियोजना (म्यूआईपी), सार्वजनिक निर्गम, अधिकार निर्गम, निजी नियोजन और इसी तरह के निर्गम के तरीकों से किया जायेगा। यह कार्य अधिक आवंटन का विकल्प के साथ और बिना इसके हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\